EntertainmentTop News

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर फैंस में मायूसी

भारतीय फिल्म संगीत की सबसे लोकप्रिय आवाज़ों में शुमार अरिजीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए संकेत दिया है कि वह प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं। अरिजीत ने अपने प्रशंसकों का वर्षों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। यह फैसला उनके करियर में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अरिजीत सिंह न सिर्फ अपने गानों, बल्कि अपने सादगी भरे और समाज से जुड़े फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक फैसला था आम लोगों के लिए किफायती रेस्टोरेंट खोलना, जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

आम लोगों के लिए खास है अरिजीत सिंह का रेस्टोरेंट

जहां बॉलीवुड के कई सितारों के रेस्टोरेंट महंगे और लग्ज़री कैटेगरी में आते हैं, वहीं अरिजीत सिंह ने इससे बिल्कुल अलग राह चुनी। उन्होंने ऐसा रेस्टोरेंट शुरू किया, जहां महज़ 40 रुपये में भरपेट खाना उपलब्ध कराया जाता है। यह पहल खासतौर पर आम लोगों और जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर की गई थी।

मुर्शिदाबाद में है ‘हेशेल’ रेस्टोरेंट

अरिजीत सिंह के इस रेस्टोरेंट का नाम ‘हेशेल’ है, जो उनके होमटाउन मुर्शिदाबाद में स्थित है। इस रेस्टोरेंट को मुख्य रूप से उनके पिता गुरदयाल सिंह संभालते हैं, हालांकि अरिजीत खुद भी इसके संचालन पर नजर रखते हैं। यहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना मिलता है। रेस्टोरेंट का उद्देश्य लोगों को सम्मान के साथ, किफायती दाम पर भोजन उपलब्ध कराना है, जिसके लिए उनकी खूब सराहना भी हुई।

रिटायरमेंट के ऐलान से फैंस निराश

फिलहाल अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से हटने के ऐलान ने उनके प्रशंसकों को मायूस कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर उनसे इस फैसले की वजह पूछ रहे हैं। हालांकि, यह देखना बाकी है कि भविष्य में अरिजीत किस रूप में संगीत से जुड़े रहेंगे और क्या वह मंचीय प्रस्तुतियों या अन्य प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रहेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH