Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ में शायर मुनव्वर राणा की बेटी को तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी घटना सामने आई है। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने आरोप लगाया है कि उनके पति सैय्यद मो. साकिब ने उन्हें तीन तलाक दे दिया। सआदतगंज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिबा ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज की मांग और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि हिबा और साकिब का निकाह 19 दिसंबर 2013 को हुआ था। दहेज में 10 लाख रुपए और सोने-चांदी के आभूषण दिए गए थे। हिबा का आरोप है कि ससुरालवालों ने उससे 20 लाख रुपए की और मांग की, और उसकी न मानने पर मारपीट की जाती थी। इसके बाद पति ने हिबा को घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। हिबा ने यह भी कहा कि साकिब ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

मुनव्वर राणा उर्दू साहित्य के प्रमुख शायर थे और देशभर में सम्मानित थे। उनका निधन 15 जनवरी 2024 को लखनऊ में 71 वर्ष की आयु में हुआ था। उन्हें 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था। तीन तलाक को लेकर कानून के तहत मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के अनुसार 1 अगस्त 2019 से तीन तलाक पूरी तरह अवैध है। यानी अब कोई भी व्यक्ति किसी महिला को एक ही बार में तीन तलाक देकर अलग नहीं कर सकता।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH