महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। NCP (शरद चंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार को इससे पहले जुकाम, खांसी और सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी, जिसके बाद वे बारामती से पुणे के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले तथा पत्नी प्रतिभा पवार भी उनके साथ मौजूद रहीं।
शरद पवार की उम्र 85 वर्ष है। वे वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक रहे हैं। पार्टी में विभाजन के बाद उन्होंने NCP (शरद चंद्र पवार) के नाम से नई पार्टी का गठन किया था और नए चुनाव चिह्न के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति को स्थिर बताया जा रहा है।




