NationalTop News

दौसा में नेशनल हाईवे-21 पर सड़क हादसे में छह युवकों की मौत

दौसा से बड़ी खबर है। नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई बस स्टैंड के पास मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर ट्रक से भिड़ गई।

कार में सवार युवकों के शव कार के अंदर फंस गए थे और उन्हें बाहर निकालने में दो घंटे की मशक्कत लगी। हादसे में चाचा-भतीजा समेत सभी छह युवक की मौत हुई। मृतक सिकंदरा थाना क्षेत्र के कालाखोह निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया गया कि हादसे से आधे घंटे पहले ही सभी ने शादी समारोह में फोटो खिंचवाए थे।

मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH