RegionalTop News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दी ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के दुष्प्रचार के खिलाफ चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की है कि वे राज्य सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से गुमराह न हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पंजाब के हर परिवार, खासकर कमजोर वर्गों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य का हर परिवार 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करवा सकता है। यह देश में अपनी तरह की पहली योजना है, जिससे लोगों पर वित्तीय बोझ कम होगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि योजना के लिए स्वास्थ्य कार्ड सरकारी सुविधा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटर या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए प्राप्त किया जा सकता है। योजना में सभी सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और अन्य नागरिक पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें जानबूझकर इस योजना के बारे में भ्रामक जानकारी फैला रही हैं। उनका उद्देश्य केवल लोगों को इस योजना से निराश करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचीबद्ध सभी अस्पताल सरकार द्वारा तय दरों पर इलाज देने के लिए बाध्य हैं और लाभार्थियों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत इलाज पूरी तरह कैशलेस है और अस्पतालों द्वारा मरीजों से कोई राशि नहीं ली जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH