SportsTop News

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया का जोरदार स्वागत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अब तक अपने दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। टीम की नजरें अब ग्रुप-ए के अगले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने पर होंगी। यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया 13 फरवरी को देर रात कोलंबो पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया और पारंपरिक नृत्य का आयोजन भी हुआ।

अर्शदीप सिंह ने भी किया नृत्य

टीम इंडिया ने 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेला था। इसके बाद पूरा स्क्वाड विशेष विमान से सीधे श्रीलंका के लिए रवाना हुआ। कोलंबो एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक श्रीलंकाई नृत्यों के साथ किया गया। इस दौरान अर्शदीप सिंह भी नृत्य में शामिल हुए। वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिखाई दिए। नामीबिया मैच में फिट न होने की वजह से प्लेइंग 11 से बाहर रहे अभिषेक शर्मा भी जसप्रीत बुमराह के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे।

पाकिस्तान मुकाबले में संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी को लेकर सभी की निगाहें प्रैक्टिस सेशन पर टिकी हुई हैं। टीम इंडिया का प्रैक्टिस सत्र 14 फरवरी को होगा, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बाकी सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं। वहीं इस मुकाबले में ईशान किशन पर भी सभी की नजरें रहेंगी, जिन्होंने नामीबिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH