पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब पुलिस ने 72 घंटे तक चलने वाले बड़े अभियान ‘प्रहार-2’ के तहत राज्यभर में एक साथ व्यापक कार्रवाई की। मुख्यमंत्री मान ने निर्देश दिए थे कि पंजाब को गैंगस्टर और नशा तस्करी से पूरी तरह मुक्त किया जाए। इसी दिशा में 12,000 पुलिसकर्मियों की 2,000 से अधिक टीमों ने 8,278 ठिकानों पर छापेमारी की।
कार्रवाई के नतीजे
- कुल 7,498 लोग हिरासत में
- 3,260 गिरफ्तार, जिनमें 135 लंबे समय से फरार अपराधी
- 1,450 एहतियातन हिरासत में
- 2,788 जांच के बाद रिहा
बरामदगी
- 47 हथियार
- 4.8 किग्रा हेरोइन
- 3.6 किग्रा अफीम
- 42,797 नशीली गोलियां
- 68 किग्रा भुक्की
- ₹30 लाख नकद ड्रग मनी
स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने कहा कि अभियान उम्मीद से ज्यादा सफल रहा। सीनियर अधिकारी खुद मैदान में रहकर कार्रवाई की निगरानी कर रहे थे, जिससे अभियान की सफलता सुनिश्चित हुई। यह कदम राज्य सरकार की अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख का स्पष्ट संदेश है।




