RegionalTop News

महाशिवरात्रि पर पंजाब के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे धूरी में पूजा

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। पंजाब के पटियाला, फगवाड़ा, अमृतसर सहित अन्य जिलों में सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। कई जगहों पर शोभायात्राओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस खास अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी पहुंचेंगे। दोनों नेता धूरी स्थित श्री रणकेशवर महादेव शिव मंदिर में माथा टेकेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। विशेष रूप से धूरी के गांव रानीके में स्थित इस मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पंजाब पुलिस के जवान कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं और नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH