RegionalSports

भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा, टीम इंडिया की जीत की कामना

उज्जैन/कोलंबो: ICC Men’s T20 World Cup के 27वें मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह हाईवोल्टेज मैच कोलंबो के R. Premadasa Stadium में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

कागजों पर भारतीय टीम मजबूत मानी जा रही है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा प्रतिष्ठा की जंग माना जाता है। खिलाड़ियों पर दबाव और फैंस की उम्मीदें इस मुकाबले को और भी खास बना देती हैं।

मैच से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने शिवलिंग के समीप टीम इंडिया के पोस्टर रखकर जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चार के साथ भारत की विजय की कामना की।

संयोग से आज महाशिवरात्रि का पर्व भी है, जिसके चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में भक्त विशेष अनुष्ठान करते नजर आए।

एक श्रद्धालु ने कहा, ‘आज महाशिवरात्रि है और भारत-पाकिस्तान का मैच भी। हमने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि टीम इंडिया विजयी हो।’ भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले देशभर में दुआओं और उम्मीदों का माहौल है, अब नजरें मैदान पर टिकी हैं कि रोमांचक जंग में बाजी किसके हाथ लगती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH