RegionalTop News

फिरोजपुर फीडर नहर के पहले चरण का उद्घाटन, CM मान बोले- मालवा के किसानों के लिए ऐतिहासिक तोहफा

चंडीगढ़/फिरोजपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर फीडर नहर के रेनोवेशन प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे मालवा क्षेत्र के किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात बताते हुए कहा कि यह कदम भविष्य में पंजाब के पानी को बचाने में मील का पत्थर साबित होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नहर फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों की लाइफलाइन है और इसके नवीनीकरण से इन इलाकों को बड़ा लाभ मिलेगा।

सिंचाई क्षमता में बड़ा इजाफा

मुख्यमंत्री ने बताया कि 180 करोड़ रुपये की लागत से पूरे किए गए पहले चरण के तहत नहर की क्षमता में 2,681 क्यूसिक की वृद्धि हुई है। पहले इसकी क्षमता 11,192 क्यूसिक थी, जो अब बढ़कर 13,873 क्यूसिक हो गई है। उन्होंने कहा कि इससे खेतों तक नहरी पानी की पहुंच और बेहतर होगी तथा राज्य की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी। सीएम मान ने दावा किया कि पिछली सरकारें 74 वर्षों तक नहर की क्षमता बढ़ाने या कंक्रीट लाइनिंग का काम नहीं कर सकीं, जबकि मौजूदा सरकार ने जमीनी स्तर पर बड़े सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, तब केवल 21 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचता था, जो अब बढ़कर 68 प्रतिशत हो गया है।

दूसरे राज्यों को पानी देने से इनकार

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य का हित सर्वोपरि है और एक बूंद पानी भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल पर आरोप लगाया कि पूर्व में किए गए समझौतों से पंजाब को नुकसान हुआ है। अकाली दल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी कमेटी के लिए सदस्य नहीं जुटा पा रही, वह 117 सीटें जीतने का सपना देख रही है।

35 दिनों में पूरी हुई 15 किलोमीटर लाइनिंग

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण के तहत 15 किलोमीटर नहर की कंक्रीट लाइनिंग 35 दिनों में युद्ध स्तर पर पूरी की गई। इस कार्य में 126 सरकारी कर्मचारियों और करीब 4,000 मजदूरों ने भाग लिया। उन्होंने सभी इंजीनियरों और कर्मचारियों को बधाई दी। सीएम मान ने कहा कि यह दिन पंजाब, खासकर मालवा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी और गर्व का दिन है। नहर का नवीनीकरण इंसानों, पशुओं और कृषि क्षेत्र की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH