InternationalTop News

इजरायली हमले में ईरान के शीर्ष नेता अली लारिजानी के मारे जाने का दावा, बसीज कमांडर भी ढेर

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि बीती रात ईरान में हुए एक इजरायली हवाई हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारिजानी मारे गए। इससे पहले इजरायली सेना इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने पुष्टि की थी कि उसने ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारिजानी को निशाना बनाया था। आईडीएफ के अनुसार, एक अलग हमले में बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी भी मारे गए। वहीं काट्ज के कार्यालय ने बताया कि आज सुबह स्थिति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि “लारिजानी और बसीज कमांडर को रात में ही मार गिराया गया।”

हालांकि, ईरान की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी साफ नहीं है कि इजरायल ने यह आकलन किन आधारों पर किया है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो लारिजानी, कथित तौर पर युद्ध की शुरुआत में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद मारे जाने वाले सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे।

लारिजानी ईरान की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते थे। उन्हें मोजतबा खामेनेई की गैर-मौजूदगी के बीच सत्ता का प्रमुख चेहरा भी माना जा रहा था। आईडीएफ ने यह भी दावा किया है कि इस हमले में बसीज के डिप्टी कमांडर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं। बसीज बल को ईरान में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को दबाने में उसकी सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH