Top NewsUttar Pradesh

अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम मंदिर में किया श्रीराम यंत्र पूजन

अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव पर भव्य आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंचीं और राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना व पूजन किया। उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

राम दरबार में पूजा-अर्चना और पारंपरिक स्वागत

राष्ट्रपति का अयोध्या आगमन भव्य पारंपरिक अंदाज में हुआ। उन्होंने राम दरबार में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और आरती की। रामनगरी में प्रवेश उन्होंने जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से किया।

राम मंदिर में विशेष अनुष्ठान का समापन

राम मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम यंत्र पूजन अनुष्ठान बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। 12 मार्च से चले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन देवताओं का पूजन, यज्ञ और आरती का क्रम रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीराम यंत्र की स्थापना से सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सुरक्षा और व्यवस्था

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था लागू है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि करीब 7 हजार आमंत्रित अतिथियों के लिए आवास और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रवेश के लिए निर्धारित गेटों पर कार्ड की जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी। विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था की गई है। मां अमृतानंदमयी अपने 1100 से अधिक भक्तों के साथ अयोध्या पहुंच चुकी हैं।

कार्यक्रम का समय और दर्शन

कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 2:45 बजे तक संपन्न होगा। इसके बाद आमंत्रित अतिथियों को राम मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH