EntertainmentTop News

आदित्य धर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘धुरंधर 2’ तोड़ रही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

बॉलीवुड में आदित्य धर आज उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में शामिल हो चुके हैं, जिनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उनकी नई फिल्म धुरंधर 2 लगातार शानदार कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। इसके साथ ही उनकी सफलता की कहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आदित्य धर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में शॉर्ट फिल्म बूंद से की थी, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने लेखन और निर्देशन दोनों में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक रही। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, बल्कि आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

इसके बाद आर्टिकल 370 में उन्होंने राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। कम बजट में बनी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में थीं। फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ ही इतिहास रच दिया था। रणवीर सिंह और मल्टीस्टार कास्ट से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया।

अब धुरंधर 2 इस सफलता को और आगे बढ़ा रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में ही 559.26 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। आदित्य धर की खास बात यह है कि अब तक उनके खाते में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं है। उनकी फिल्मों में देशभक्ति, मजबूत कहानी और दमदार निर्देशन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH