BusinessTop News

Jio यूजर्स को झटका: 195 क्रिकेट प्लान की वैलिडिटी 90 दिन से घटकर 30 दिन हुई

IPL के दौरान क्रिकेट देखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों के खास प्लान्स की मांग बढ़ गई है। इसी बीच Reliance Jio ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए 195 रुपये वाले क्रिकेट प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है। जियो का 195 रुपये वाला क्रिकेट प्लान एक डेटा पैक है, जिसमें यूजर्स को कुल 15GB डेटा मिलता है। इस प्लान में कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल नहीं है। साथ ही इसमें JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

पहले इस प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, जिससे यूजर्स एक बार रिचार्ज कर लंबे समय तक मैच देख सकते थे। लेकिन अब कंपनी ने इसकी वैलिडिटी घटाकर 30 दिन कर दी है, जिससे यूजर्स को पहले के मुकाबले कम फायदा मिलेगा। यह प्लान जियो की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। इसे खरीदने के लिए यूजर्स को Mobile सेक्शन में जाकर Prepaid और फिर Data Packs विकल्प चुनना होगा, जहां से वे 195 रुपये का क्रिकेट प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं।

फरवरी में इस प्लान को खरीदने वाले यूजर्स को अभी भी पुरानी 90 दिन की वैलिडिटी का लाभ मिल रहा है, जिससे वे T20 World Cup के साथ-साथ IPL भी देख पा रहे हैं। हालांकि अब नए यूजर्स को इस प्लान में केवल 30 दिन की वैलिडिटी ही मिलेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH