Top NewsUttar Pradesh

अंबेडकर जयंती से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान, प्रदेशभर में प्रतिमाओं पर लगेंगे छत्र

लखनऊ। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर जयंती से पहले एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश भर में जहां भी बाबा साहेब की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां उनके ऊपर छत्र लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अंबेडकर की प्रतिमाओं और उनके आसपास स्थित पार्कों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएंगे। वहीं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ सामाजिक न्याय को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीएम योगी ने आगे कहा कि सरकार केवल छत्र लगाने तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जहां-जहां अंबेडकर की प्रतिमाएं हैं, वहां के पार्कों की बाउंड्री वॉल का निर्माण और उनका सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इस योजना का शुभारंभ भी अंबेडकर जयंती के अवसर पर किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH