NationalTop News

बंगाल में TMC सरकार पर योगी का हमला, बोले – 15 साल में बना दिया आतंक और भ्रष्टाचार का गढ़

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बाराबनी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह जनता से अपील करने आए हैं कि जिन लोगों की वजह से पिछले 15 सालों से बंगाल पहचान के संकट से जूझ रहा है, अब उनकी जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC ने बंगाल को आतंक, माफिया राज, रंगदारी और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। साथ ही कहा कि आम जनता, युवाओं और महिलाओं के बीच डर का माहौल पैदा किया गया है, जिससे माफिया प्रवृत्ति को बढ़ावा मिला है।

जनसभा में उन्होंने दावा किया कि ऐसी ही स्थिति नौ साल पहले उत्तर प्रदेश में भी थी, जहां आए दिन दंगे होते थे, त्योहार मनाना मुश्किल था और कानून-व्यवस्था कमजोर थी। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” की सरकार ही इसका समाधान है। योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में ‘कट मनी’ और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विकास के लिए आने वाला पैसा सही तरीके से जनता तक नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि एक ओर नरेंद्र मोदी केंद्र से योजनाओं के लिए धन भेजते हैं, वहीं TMC के लोग उसे हड़प लेते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनका सपना आज पूरा हो चुका है और देश में एक समान कानून लागू है। योगी ने भरोसा जताया कि बीजेपी सरकार बनने पर न दंगे होंगे और न ही कर्फ्यू लगेगा, साथ ही कानून व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH