NationalTop News

द्वारका में पुलिस-मुठभेड़, लगरपुरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

दिल्ली के Dwarka इलाके में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। Delhi Police की टीम ने श्याम विहार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ा, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हाल ही में द्वारका इलाके में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने श्याम विहार में जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध मौके पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे एक आरोपी घायल हो गया।

यह कार्रवाई डीसीपी Kushal Pal Singh के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत की गई। इस अभियान का उद्देश्य गैंगवार और टारगेट किलिंग की घटनाओं पर रोक लगाना है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि लगरपुरिया गैंग के शूटर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे, जिसके बाद यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया।

लगरपुरिया गैंग का सरगना Vikas Gulia उर्फ लगरपुरिया हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। वह गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपये की लूट का मास्टरमाइंड रह चुका है। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में हत्या, लूट, फिरौती और गैंगवार के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में उसे दुबई से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था। हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने उसे और उसके सहयोगी धीरपाल उर्फ काना को मकोका के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके बावजूद उसके गैंग के शूटर अब भी सक्रिय हैं, जिन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH