RegionalTop News

5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे भगवंत मान, AAP छोड़ BJP में गए सांसदों पर करेंगे चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पांच मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम मान ने जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलिया से 15 लोगों को डिपोर्ट किया जा रहा है, जिनमें 11 पंजाबी शामिल हैं। इनमें एक महिला भी है, जबकि अन्य में दो तेलंगाना, एक उत्तराखंड और एक हरियाणा का निवासी है। उन्होंने बताया कि इन सभी पर ऑस्ट्रेलिया में कानून उल्लंघन के आरोप हैं, जिसके चलते वहां की सरकार इन्हें वापस भेज रही है।

सीएम ने यह भी बताया कि भाखड़ा बांध से आज शाम 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जिससे एक से तीन मई के बीच विभिन्न जिलों की नहरों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। जालंधर में आम आदमी पार्टी की बैठक को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल पार्टी के पर्यवेक्षकों की बैठक है। वहीं, रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में सीएम ने कहा कि पंजाब पुलिस की टीम केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है और मामले की जांच जारी है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH