Top NewsUttar Pradesh

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र में गरजे योगी, सपा पर साधा निशाना – कहा, ‘महिलाओं के श्राप से शापित हैं आप’

महिला आरक्षण के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र सोमवार को आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने इस सत्र को आधी आबादी यानी महिलाओं को समर्पित बताया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

सपा की मानसिकता पर उठाए सवाल
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसकी सोच महिला विरोधी रही है। उन्होंने कहा, “याद रखिए, आप सभी लोग महिलाओं के श्राप से शापित हैं। कांग्रेस की दुर्गति आपके सामने है, उसी राह पर आप भी बढ़ रहे हैं।”

शाहबानो केस का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उसके पतन का कारण शाहबानो प्रकरण है। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला को न्याय दिलाने के बजाय कांग्रेस ने दबाव में आकर गलत फैसला किया। अगर उस समय न्याय होता, तो आज स्थिति अलग होती। योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब देश में तीन तलाक के खिलाफ कानून लाया जा रहा था, तब सपा और कांग्रेस ने इसका विरोध किया। जबकि दुनिया के कई देशों में इस कुप्रथा को खत्म किया जा चुका है।

माफिया और अपराध पर भी साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार के दौरान माफिया हावी थे और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता का अभाव था। उन्होंने पूजा पाल और राजू पाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका महिला आरक्षण के मुद्दे पर बुलाए गए इस विशेष सत्र में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। सीएम योगी के हमलावर तेवरों ने एक बार फिर यूपी की सियासत को गरमा दिया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH