EntertainmentTop News

मुनव्वर फारूकी बने फिर पिता, घर आई बेटी, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विजेता और हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी की बड़ी खुशखबरी है। मुनव्वर के घर एक नन्हीं मेहमान ने जन्म लिया है और वह दोबारा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने बेटी को जन्म दिया है।

मुनव्वर फारूकी ने 1 मई की देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी खुशी साफ झलक रही है। हालांकि तस्वीरों में पत्नी और बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम रखा है और लिखा, “बरकत घर आई है। अल्हमदुलिल्लाह। दुआओं में याद रखें।” जैसे ही यह खबर सामने आई, प्रशंसकों और फिल्मी हस्तियों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कई कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके इस खास पल पर खुशी जताई।

बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 जीतने के कुछ समय बाद मेकअप कलाकार मेहजबीन कोटवाला से शादी की थी। यह दोनों की दूसरी शादी है, जिसे उन्होंने काफी निजी रखा था। मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा है, जबकि मेहजबीन की भी एक बेटी है। अब दोनों अपने बच्चों के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH