RegionalTop News

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने उठाया खतरनाक कदम, ‘प्राइवेट पार्ट’ काटकर मंदिर में चढ़ाया

बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना कुसडिहरा गांव की है, जहां 25 वर्षीय विवाहित युवक ने मानसिक तनाव में आकर गांव के एक शिव मंदिर में जाकर अपने गुप्तांग को काट दिया और भगवान से प्रार्थना करने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपनी गर्दन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही आसपास के लोगों ने उसे देख लिया और तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे आनन-फानन में सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। उसके गुप्तांग और गर्दन पर गहरे घाव पाए गए हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

इस मामले में सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने स्वयं को गंभीर नुकसान पहुंचाया है, जिसके पीछे मानसिक कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उचित इलाज से उसकी शारीरिक स्थिति में सुधार संभव है, लेकिन स्थायी प्रभाव भी रह सकते हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH