NationalTop News

नासिक धर्मांतरण केस में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीसीएस धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी निदा खान को नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को नासिक कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, निदा खान देवळाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 156/26 मामले में संदिग्ध आरोपी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, अदालत द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने निदा खान के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी थी। उस पर आईटी कंपनी में काम करने वाली महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि निदा खान पिछले कई दिनों से फरार चल रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की तीन से चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं।

टीसीएस ने भी जारी किया था बयान

मामले के सामने आने के बाद टीसीएस ने भी आधिकारिक बयान जारी किया था। कंपनी ने कहा था कि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और जबरदस्ती को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम करती है। कंपनी ने यह भी बताया था कि नासिक कार्यालय में कथित रूप से शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

25 मार्च से फरार थी आरोपी

नासिक में टीसीएस कंपनी से जुड़े कथित धर्मांतरण मामले के सामने आने के बाद पूरे महाराष्ट्र में हंगामा मच गया था। पुलिस अब तक इस केस में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी निदा खान 25 मार्च से फरार थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH