Top NewsUttar Pradesh

बंगाल हार के बाद ममता से मिले अखिलेश, राजभर बोले – हार की नई जोड़ी बन गई

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुलाकात पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल सिर्फ ममता बनर्जी को सांत्वना देने गए थे। राजभर ने तंज कसते हुए कहा, “वे वहां ढांढस बंधाने गए थे। कहने गए थे कि आप तो सिर्फ एक बार हारी हैं, हम तो दो-दो बार हार चुके हैं। अब मिलकर हार की नई श्रृंखला बनाते हैं, क्योंकि जीतना तो है नहीं।

‘नतीजे के बाद 4 घंटे बेहोश थे अखिलेश’

ओपी राजभर ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर भी सपा प्रमुख पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि चुनाव नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव चार घंटे तक बेहोश रहे। राजभर ने ममता बनर्जी की कैबिनेट को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हार के बाद ममता बनर्जी बौखला गईं और उन्होंने संविधान के खिलाफ फैसले लिए। राजभर के मुताबिक, राज्यपाल के पास विधानसभा भंग करने का अधिकार है और उन्होंने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर भी साधा था निशाना

इससे पहले ओपी राजभर ने बंगाल चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि जिस दिन अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की जीत का दावा किया, उसी दिन तय हो गया था कि टीएमसी हार जाएगी। राजभर ने महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां-जहां अखिलेश यादव समर्थन देने गए, वहां विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भी समाजवादी पार्टी चुनाव हार जाएगी।

‘2027 के बाद खत्म हो जाएगी राजनीति’

ओपी राजभर ने आगे कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति सिर्फ जातीय वोटों तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख सोशल मीडिया तक सीमित रहते हैं और जनता के बीच कम दिखाई देते हैं। राजभर ने कहा कि 2012 में समाजवादी पार्टी की जीत मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की मेहनत का नतीजा थी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव के बाद अखिलेश यादव की राजनीति खत्म हो जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद 7 मई को अखिलेश यादव कोलकाता पहुंचे थे। वहां उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा था कि “आप हारी नहीं हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH