EntertainmentTop News

एल्विश यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की रंगदारी मांगने से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। Elvish Yadav को एक बार फिर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस बार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और पैसे नहीं देने पर एल्विश व उनके पिता को जान से मारने की चेतावनी दी।

जानकारी के मुताबिक, एल्विश यादव को 5 मई को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल रिसीव नहीं होने के बाद उसी नंबर से मैसेज भेजा गया। मैसेज में दो दिन के भीतर 10 करोड़ रुपये देने की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि रकम नहीं मिलने पर गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे।

बताया जा रहा है कि इसी तरह का धमकी भरा संदेश एल्विश यादव के पिता के मोबाइल पर भी भेजा गया। इसके बाद एल्विश ने गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम पुलिस अब विदेशी नंबर, व्हाट्सएप कॉल और मैसेज की डिटेल खंगाल रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी देने वाले का किसी गैंग से वास्तविक संबंध है या यह केवल डराकर उगाही की कोशिश है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है। उस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। अब दोबारा मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH