नई दिल्ली। देशभर में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा किया है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते ईंधन कीमतों पर दबाव बढ़ा है।
नई दरें लागू होने के बाद राजधानी Delhi में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
महानगरों में पेट्रोल के नए दाम
Kolkata में पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पेट्रोल 3.29 रुपये महंगा होकर 108.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
Mumbai में पेट्रोल 3.10 रुपये महंगा होकर 106.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं Chennai में नई कीमत 103.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
Bengaluru में पेट्रोल के दाम 3.21 रुपये बढ़कर 106.17 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इसके अलावा Noida में पेट्रोल 98.04 रुपये और Gurugram में 98.29 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
वहीं Bhubaneswar में सबसे ज्यादा 3.60 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसके बाद पेट्रोल का भाव 104.57 रुपये प्रति लीटर हो गया।
डीजल के दामों में भी उछाल
डीजल की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई में डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि कोलकाता में नई कीमत 95.13 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।
चेन्नई में डीजल 95.47 रुपये प्रति लीटर और बेंगलुरु में 94.10 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं नोएडा में डीजल की कीमत में 3.50 रुपये का बड़ा उछाल आया है, जिसके बाद नया रेट 91.31 रुपये प्रति लीटर हो गया।
भुवनेश्वर में भी डीजल 3.56 रुपये महंगा होकर 96.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।




