City NewsTop Newsलखनऊ

लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातचीत का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के जंतु विज्ञान विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा से फोन पर अश्लील बातचीत करने और अनुचित लाभ देने का प्रलोभन देने का आरोप लगा है।

मामले में छात्रा द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को दो ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई हैं। आरोप है कि एक ऑडियो में प्रोफेसर परीक्षा का पेपर आउट कराने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना हसनगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त महानगर को सौंपी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए आंतरिक समिति गठित की है। प्रशासन का कहना है कि 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH