EntertainmentTop News

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने बेचीं करोड़ों की बाइकें, बोले- आर्थिक तंगी से गुजर रहा था

अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस 17 में नजर आ चुके मशहूर यूट्यूबर ने हाल ही में अपने नए व्लॉग में खुलासा किया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपनी करोड़ों रुपये की लग्जरी बाइकें बेचनी पड़ीं। अनुराग ने बताया कि उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये की बाइकें बेच दीं और अब उनके गैराज में सिर्फ दो बाइकें बची हैं।

हाल ही में शेयर किए गए व्लॉग में अनुराग अपने देहरादून स्थित घर में नजर आए। उन्होंने फैंस को अपना खाली हो चुका गैराज दिखाया और कहा कि मुश्किल दौर में पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्हें अपनी पसंदीदा बाइकें बेचनी पड़ीं। वीडियो में अनुराग ने कहा, “हमने जो साम्राज्य बनाया था, वो अब खाली हो चुका है। पिछले साल ज्यादातर बाइकें बेचनी पड़ीं। आर्थिक समस्याओं के चलते मुझे ये फैसला लेना पड़ा। मैं ही जानता हूं कि उस दौर से कैसे गुजरा हूं। हर तरफ अस्थिरता थी और हमें रहने के लिए नई जगह भी तलाशनी पड़ रही थी।”

उन्होंने आगे बताया कि पिछले साल वह अपना मर्चेंडाइज दोबारा लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें गैराज तक खाली करना पड़ा। हालांकि अब वह दोबारा सब कुछ खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि मार्च में अनुराग तब चर्चा में आए थे, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान तेज रफ्तार में कार चलाते नजर आए थे, जिसके बाद उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अनुराग घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब वह पूरी तरह ठीक हैं और फिर से व्लॉगिंग शुरू कर चुके हैं।

इससे पहले अनुराग ने एक वीडियो में अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके लिए उनका परिवार जिम्मेदार होगा। इसके बाद उनका एक्सीडेंट वाला वीडियो सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH