NationalTop News

अभिषेक बनर्जी पर हमले में 5 गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शनिवार शाम दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर दक्षिण क्षेत्र में हुई, जिसे अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता है।जानकारी के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने अभिषेक बनर्जी के काफिले को घेरकर उनके साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि इस दौरान उन पर अंडे फेंके गए, ईंट-पत्थरों से हमला किया गया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों को उन्हें सुरक्षित निकालना पड़ा। हमले के दौरान सिर पर चोट से बचाने के लिए अभिषेक को हेलमेट पहनाया गया।

घटना के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि यदि हमले में इस्तेमाल किया गया पत्थर अभिषेक के सिर पर लग जाता, तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। ममता ने दावा किया कि स्थानीय युवकों की सतर्कता और हेलमेट पहनाए जाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि अस्पताल, डॉक्टरों तथा आम लोगों को भी दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH