Regional

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में तड़के लगी आग, बड़ा हादसा टला

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में रविवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कोर्ट की दूसरी मंजिल पर लगी थी। राहत की बात यह रही कि घटना सुबह के समय हुई, जब परिसर में कोई मौजूद नहीं था। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

घटना के बाद पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। आग से कोर्ट परिसर में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की असली वजह साफ हो पाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH