NationalTop News

TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध-प्रदर्शन और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। पुलिस ने जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन पर इलाके में तनाव फैलाने और विरोध-प्रदर्शन के जरिए कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप है। दरअसल, हाल ही में पुलिस ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें रस्सी से बांधकर ले जाते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद उनके समर्थकों में भारी नाराजगी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, पति की गिरफ्तारी के विरोध में रेजिना बीबी ने फलता क्षेत्र में प्रदर्शन आयोजित किए और बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित किया। आरोप है कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम की स्थिति बनी और इलाके में तनाव बढ़ गया। प्रशासन को आशंका थी कि स्थिति और बिगड़ने पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। हालात को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) भी तैनात किए गए। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और संभावित हिंसा को रोकने के लिए कार्रवाई की।

पुलिस कार्रवाई के बाद रेजिना बीबी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आईं और उनकी तलाश शुरू कर दी गई। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने स्वयं एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दक्षिण 24 परगना क्षेत्र से रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH