भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पांचवां दिन बेहद अहम रहने वाला है। सोमवार (27 जुलाई) से एथलेटिक्स मुकाबलों की शुरुआत होगी, जबकि भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, तैराकी और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में भी चुनौती पेश करेंगे। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण पुरुषों की हाई जंप फाइनल होगा, जहां सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे आदर्श राम भारत के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगे।
वेटलिफ्टिंग में भी भारत की मजबूत दावेदारी रहेगी। महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव, 58 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी और पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में वी अजय बाबू से पदक की उम्मीदें होंगी।
भारत का शेड्यूल (27 जुलाई)
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
- 2:40 PM: गुरिंदरवीर सिंह – पुरुष 100 मीटर हीट्स
- 3:00 PM: मुरली श्रीशंकर, लोकेश सत्यानाथन – पुरुष लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग
- 3:55 PM: तेजस शिर्से – पुरुष 110 मीटर हर्डल्स हीट्स
- 11:35 PM: शर्मिला धनखड़, शिल्पा के शायला – महिला शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)
- 11:40 PM: सर्वेश कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे आदर्श राम – पुरुष हाई जंप फाइनल (मेडल इवेंट)
- 1:57 AM (28 जुलाई): राकेशभाई भट्ट, श्रेयांश त्रिवेदी – पुरुष 100 मीटर T38 फाइनल (मेडल इवेंट)
- 2:15 AM (28 जुलाई): तेजस शिर्से – पुरुष 110 मीटर हर्डल्स फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
वेटलिफ्टिंग
- 5:30 PM: ज्ञानेश्वरी यादव – महिला 53 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)
- 8:00 PM: बिंद्यारानी देवी – महिला 58 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)
- 12:30 AM (28 जुलाई): वी अजय बाबू – पुरुष 79 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)
बॉक्सिंग
- 4:45 PM: सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) – पुरुष 60 किग्रा राउंड ऑफ-16
- 6:00 PM: अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा) – पुरुष 80 किग्रा राउंड ऑफ-16
- 10:30 PM: साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकनेले (बोत्सवाना) – महिला 51 किग्रा राउंड ऑफ-16
- 1:00 AM (28 जुलाई): सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (नॉर्दर्न आयरलैंड) – पुरुष 70 किग्रा राउंड ऑफ-16
स्विमिंग
- 3:00 PM: साजन प्रकाश – पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स
- 1:44 AM (28 जुलाई): पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
- 6:15 PM: प्रतिष्ठ समंथा – महिला वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)
चौथे दिन भारत का शानदार प्रदर्शन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का खाता खोला। इसके बाद ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता, जबकि राजा मुथुपांडी ने 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इन सफलताओं के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। अब पांचवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीदें हैं।




