NationalTop News

बांकीपुर में BJP के गढ़ में PK का बड़ा धमाका! 17वें राउंड के बाद 9,581 वोटों से आगे, BJP को अब भी वापसी का भरोसा

बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। सोमवार को जारी मतगणना के 17वें राउंड तक जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) भाजपा के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में 9,581 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा दूसरे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) तीसरे स्थान पर चल रही है। 31 राउंड में होने वाली मतगणना अभी जारी है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बांकीपुर सीट पर पूरे बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। मतगणना केंद्र के बाहर मिठाइयां बांटी जा रही हैं और समर्थक जीत का दावा कर रहे हैं।

जन सुराज के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने दावा किया कि यह नतीजा दिखाता है कि जन सुराज की पहुंच अब पूरे बिहार में बन चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रशासन के सहयोग से दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन “साइलेंट वोटर्स” ने जन सुराज का साथ दिया।

हालांकि भाजपा ने अभी हार नहीं मानी है। हाल ही में RJD छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है और अंतिम नतीजे का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आखिरी राउंड तक तस्वीर बदल सकती है और भाजपा उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस चुनाव में RJD को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। फिलहाल, बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना जारी है और सभी की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH