Top NewsUttar Pradesh

अतीक के बेटे आबान को आज सुपुर्द-ए-खाक, पिता अतीक की कब्र के बगल में होगी दफन, हटवा और कसारी मसारी में कड़ी सुरक्षा

माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान और उसके साथी सोनू के शव पोस्टमार्टम के बाद झांसी से प्रयागराज लाए गए। दोनों के शव दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ हटवा गांव पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोनू को हटवा गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जबकि आबान को जुम्मे की नमाज के बाद प्रयागराज के कसारी मसारी स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद की कब्रें भी मौजूद हैं। आबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में तैयार की गई है।

आबान के अंतिम संस्कार को देखते हुए हटवा गांव और कसारी मसारी कब्रिस्तान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने दोनों स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH