Top NewsUttarakhand

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, समान वेतन और संविदाकर्मियों के नियमितीकरण समेत कई बड़े फैसलों की उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित होगी। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली इस कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन समेत कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर फैसला लिया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में उपनल (UPNL) कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ देने के प्रस्ताव पर विचार हो सकता है। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मुद्दे पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े प्रशासनिक और विकासात्मक प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के सामने रखे जाएंगे। कैबिनेट बैठक के फैसलों पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और आम जनता की नजर बनी हुई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH