देहरादून: 1980 से घर-घर में अपनी पहचान बना चुके गोल्डी मसाले ग्रुप की ओर से ‘खरीदो और जीतो’ लकी ड्रॉ स्कीम का ग्रैंड फिनाले देहरादून में आयोजित किया गया। गोल्डी मसाले ग्रुप ने सुविधा स्टोर्स के साथ मिलकर छह महीने तक इस लकी ड्रॉ स्कीम का आयोजन किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राहकों ने खरीदारी कर लकी ड्रॉ में अपनी किस्मत आजमाई।
50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने लिया हिस्सा
गोल्डी मसाले की ओर से 1 जनवरी से 30 जून तक ‘खरीदो और जीतो’ लकी ड्रॉ स्कीम चलाई गई। कंपनी के मुताबिक, इस दौरान 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने इसमें भाग लिया। लकी ड्रॉ के जरिए बड़ी संख्या में ग्राहकों को आकर्षक और बंपर पुरस्कार जीतने का मौका मिला। देहरादून के कई सुविधा स्टोर्स पर आयोजित इस अभियान के दौरान ग्राहकों को टीवी, फ्रिज, ओवन, मिक्सर-जूसर समेत कई अन्य पुरस्कार दिए गए। कंपनी के मुताबिक, विजेताओं को लाखों रुपये मूल्य के पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
देहरादून में 20 से ज्यादा स्टोर्स पर पहुंच
गोल्डी मसाले की पहुंच देहरादून में लगातार बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक, शहर में उसके उत्पाद 20 से अधिक सुविधा स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। ‘खरीदो और जीतो’ अभियान के जरिए कंपनी ने ग्राहकों के साथ सीधे जुड़ने और उन्हें ब्रांड से जोड़ने का प्रयास किया। गोल्डी मसाले ग्रुप का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से ग्राहकों और ब्रांड के बीच सीधा जुड़ाव मजबूत होता है। कंपनी का दावा है कि लगातार बढ़ते ग्राहकों का भरोसा गोल्डी मसाले के प्रति लोगों की पसंद को दर्शाता है।
पहाड़ी व्यंजनों में भी बढ़ रहा गोल्डी मसाले का स्वाद
गोल्डी मसाले की लोकप्रियता अब पहाड़ी व्यंजनों में भी बढ़ रही है। कंपनी का कहना है कि उत्तराखंड के दूरदराज इलाकों तक अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी गोल्डी मसालों की उपलब्धता बढ़ाने की योजना है।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में सुविधा स्टोर के मालिक सुरेश गुप्ता, गर्वित गुप्ता और अर्पित गुप्ता मौजूद रहे। वहीं गोल्डी मसाले ग्रुप की ओर से रीजनल मैनेजर कपिल चौधरी, एरिया सेल्स मैनेजर सुमित कुमार, एसके वेदी, मयंक, अभिषेक और शुभम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कंपनी की ओर से कहा गया कि ग्राहकों की भागीदारी और उत्साह को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।




