Top NewsUttar Pradesh

आज की खबर कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, चेयरमैन चंद्रसेन वर्मा ने किया ध्वजारोहण

लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज की खबर के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आज की खबर के चेयरमैन चंद्रसेन वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर आज की खबर की डायरेक्टर रागिनी पांडेय ने सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी हमारे लिए गौरव का विषय है और हमें राष्ट्रहित, जिम्मेदारी तथा एकजुटता की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

समारोह के दौरान कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही, देश की तरक्की, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपने-अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने और समाज तक सही एवं जिम्मेदार खबर पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

समारोह का समापन सभी कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और देशप्रेम की भावना के साथ हुआ। इस दौरान पूरे कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH