EntertainmentTop News

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में उमड़ा सितारों का हुजूम, सलमान से विक्की-कैटरीना तक पहुंचे, सचिन-सिद्धार्थ भी आए नजर

मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर ‘एंटीलिया’ में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया। हर साल की तरह इस बार भी ‘एंटीलिया चा राजा’ की पूजा में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक की कई चर्चित हस्तियां पहुंचीं। 14 सितंबर को आयोजित इस समारोह में सलमान खान, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, सैफ अली खान समेत कई सितारे नजर आए। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं।

परिवार संग पहुंचे करीना-सैफ

करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए एंटीलिया पहुंचे। पूरे परिवार ने पारंपरिक परिधानों में समारोह में शिरकत की। करीना पीले रंग के सलवार सूट में नजर आईं, जबकि सैफ लाल कुर्ते और धोती में दिखाई दिए। तैमूर और जेह ने भी पारंपरिक कुर्ता पहना था। वहीं करिश्मा कपूर भी इस खास मौके पर परिवार के साथ मौजूद रहीं।

सलमान खान ने भी किए गणपति के दर्शन

सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति दर्शन करने के बाद अंबानी परिवार की पूजा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैमरों के सामने पोज भी दिए। अभिनेता हल्के नीले रंग की चेक शर्ट और सफेद जींस में नजर आए। इस बार उनके लुक में काउबॉय हैट की जगह सिर पर बंधा बंदाना खास आकर्षण रहा।

विक्की-कैटरीना और रणवीर सिंह भी पहुंचे

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी गणेश चतुर्थी के मौके पर एंटीलिया पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आए। वहीं अभिनेता रणवीर सिंह भी अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में शामिल हुए। रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

जितेंद्र और एकता कपूर ने भी की शिरकत

दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपनी बेटी एकता कपूर के साथ एंटीलिया पहुंचे। एकता पारंपरिक गुलाबी परिधान में नजर आईं, जबकि जितेंद्र ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था।

सचिन तेंदुलकर परिवार संग पहुंचे

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ अंबानी परिवार की गणेश पूजा में शामिल हुए। सचिन नारंगी कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आए। उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर नीली साड़ी में और बेटी सारा तेंदुलकर हरे रंग की साड़ी में दिखाई दीं। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और उनकी पत्नी सानिया चंडोक भी समारोह का हिस्सा बने।

कियारा-सिद्धार्थ ने भी बिखेरा जलवा

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी एंटीलिया पहुंचे। कियारा गुलाबी साड़ी में नजर आईं, जबकि सिद्धार्थ ने प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ता पहना था। दोनों ने पैपराजी के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं। अंबानी परिवार के इस गणेश उत्सव में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। सितारों के पारंपरिक लुक की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH