EntertainmentTop News

Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म का धमाका, 48 घंटे में बिके 4 लाख से ज्यादा टिकट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी किस्त ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के संकेत दे रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शुरुआती एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने महज 48 घंटे में अपने ओपनिंग वीकेंड के लिए देशभर में 4 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। ट्रेड अनुमानों के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

एडवांस बुकिंग में दिखा फिल्म का दम

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी। रिलीज से पहले ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने टिकट बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए करीब 1.6 लाख टिकट बेचे, जबकि दूसरे दिन भी एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई। इस रफ्तार के साथ फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड के लिए 4 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया।

‘दृश्यम 2’ का एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड पीछे छूटा

फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ग्रॉस कलेक्शन करीब 6.65 करोड़ रुपये तक पहुंचने का दावा किया गया है। इसके साथ ही फिल्म ने पिछली किस्त ‘दृश्यम 2’ के पहले दिन के लिए अंतिम एडवांस बुकिंग से हुई 5.09 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी होने के कारण एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है। अगर टिकटों की बिक्री की यही रफ्तार बनी रहती है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज कर सकती है।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला है। इसकी पिछली दोनों फिल्मों की सफलता के बाद तीसरी किस्त को लेकर भी काफी उत्सुकता है। फिल्म की रिलीज के लिए 2 अक्टूबर की तारीख चुनी गई है, जिसका फ्रेंचाइजी की कहानी में भी खास महत्व रहा है

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH