EntertainmentTop News

रोहित शेट्टी ने स्काउट और लवप्रीत गिल को लगाई फटकार, ‘ब्लैंकेट मसाज’ पर उठाए सवाल

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और समीकरणों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच शो के आगामी वीकेंड का वार में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे. इस बार रोहित शेट्टी के निशाने पर स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल होंगे. दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों और कंबल के अंदर मसाज करने वाले मामले पर रोहित ने सवाल उठाए हैं.

स्काउट और लवप्रीत के रिश्ते पर रोहित शेट्टी ने उठाए सवाल

जियोहॉटस्टार की ओर से जारी प्रोमो में रोहित शेट्टी स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल से उनके आपसी व्यवहार को लेकर सवाल करते दिखाई दे रहे हैं. खास तौर पर दोनों के बीच हुए ‘ब्लैंकेट मसाज’ के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए रोहित ने उनके बर्ताव पर नाराजगी जताई. प्रोमो में रोहित शेट्टी, लवप्रीत से पूछते हैं कि स्काउट उनके लिए क्या हैं. इस पर लवप्रीत उन्हें भाई जैसा बताती हैं. हालांकि, रोहित दोनों के व्यवहार को लेकर कहते हैं कि भले ही वे एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हों, लेकिन स्क्रीन पर उनका यह अंदाज दर्शकों के बीच गलत संदेश दे सकता है. रोहित शेट्टी ने लवप्रीत से कहा कि स्काउट का उनके पैर, हाथ, गर्दन और पिंडलियों की मालिश करना अच्छा नहीं लग रहा है. उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब लवप्रीत स्काउट से पीछे से मसाज करने के लिए कहती हैं, तो उनका यह व्यवहार दर्शकों को किस तरह दिखाई देता है.

कंबल के अंदर मसाज करने पर भी हुई बात

दरअसल, कुछ दिन पहले स्काउट ओपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. इसमें वह कंबल के अंदर लवप्रीत गिल के पैर और पिंडलियों की मालिश करते नजर आए थे. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई थी. वीकेंड का वार के प्रोमो में रोहित शेट्टी इसी मामले पर स्काउट से जवाब मांगते दिखे. स्काउट ने अपने व्यवहार का बचाव करते हुए कहा कि वह माही विज की भी मसाज करते हैं, जब माही उनसे ऐसा करने के लिए कहती हैं. हालांकि, रोहित शेट्टी स्काउट की इस दलील से संतुष्ट नजर नहीं आए. उन्होंने साफ किया कि लवप्रीत के साथ उनका यह व्यवहार स्क्रीन पर ठीक नहीं दिखाई देता. रोहित ने दोनों को समझाते हुए कहा कि उन्हें अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहना चाहिए.

वीकेंड का वार में बदलेंगे घर के समीकरण?

बिग बॉस 20 के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे और काजी के बीच भी कई बार तनाव देखने को मिला है. ऐसे में रोहित शेट्टी की एंट्री के बाद घरवालों के बीच चल रहे विवादों पर चर्चा तेज होने की उम्मीद है. जियोहॉटस्टार ने प्रोमो साझा करते हुए लिखा, ‘रोहित शेट्टी ने उठाया मसाज का टॉपिक, स्काउट और लव गिल की लगाई क्लास!’ अब देखना होगा कि रोहित शेट्टी की इस फटकार के बाद स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल के रिश्ते में क्या बदलाव आता है और घर के बाकी कंटेस्टेंट्स इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH