Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

लूट की सनसनीखेज वारदात, एक की हत्या, चार महिलाओं से गैंगरेप

ग्रेटर नोएडा। बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप के बाद एक बार फिर वैसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला दिल्ली से कुछ दूर ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सामने आया है।

जेवर थाना इलाके के साबौता गांव के पास बुधवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया।

यह मामला गौतबुद्धनगर के जेवर जिले का है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले एक शख्स का रिश्तेदार बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था। उसकी तबियत बिगडऩे पर परिवार के लोग बुधवार की रात करीब दो बजे कार में सवार होकर रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर के लिए निकले।

बताया जा रहा है कि कार में चार महिलाएं थीं और कुछ बच्चे सवार थे। जेवर से दो किमी आगे पहुंचते ही करीब 6 बदमाशों ने कार को रोक लिया। आरोपियों ने पहले कार के टायर में गोली मारी, जिससे कार पंचर हो गई। इसके बाद उन्होंने परिवार को बंधक बना लिया और लूटपाट की।

पीडि़त परिवार की चार महिलाओं का कहना है कि बदमाशों ने उनके साथ हथियार के बल पर बलात्कार किया। वहीं, पुलिस के मुताबिक, महिला को बंधक बनाकर खेतों ले जाया गया और वहीं गैंगरेप किया गया।

पुलिस को शक है कि कम से कम 10 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीडि़त परिवार अभी सदमे में है, इसलिए अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar