न्यूयार्क। अमेरिका के पेंसिवेनिया में रहने वाली एक महिला ने पांच महीने के प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया। हालांकि जन्म लेने के कुछ देर बाद ही इस बच्चे की मौत हो गई। इस बच्चे की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पेंसिवेनिया निवासी एलेक्स को 19वें हफ्ते में ही लेबर पेन होने लगा जिसके बाद डॉक्टरों को उसका आपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ा। समय से पहले पैदा हुआ बच्चा काफी छोटा था। उसका साइज इंसान की एक हथेली से भी छोटा था। बच्चे के स्किन इतनी ट्रांसपेरेंट थी कि अंदर धड़कता दिल साफ़ दिखाई दे रहा था।
बच्चे के हाथ और पैर तो विकसित हो गए थे लेकिन उसकी आंखे और नाक सही से विकसित नहीं हो पायी थी। यही कारण था कि बच्चा जन्म लेने के कुछ देर बाद ही दुनिया को अलविदा कह गया।
भले ही बच्चे की मौत जन्म लेने के कुछ देर बाद हो गई हो लेकिन उसकी मां एलेक्स ने उसकी कुछ तस्वीरें जरुर अपने ब्लॉग पर डाली हैं। बच्चे की फोटो को अब तक लाखों लोग शेयर कर चुके हैं।