कीव। यूक्रेन के ल्वीव में एक बच्ची महज 11 साल की उम्र में एक बच्चे की मां बन गई। बच्ची को भी नहीं पता क़ि उसके बच्चे का बाप कौन है, लेकिन सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि 11 वर्षीय बच्ची के पिता का पता लगाने के लिए एक टीवी चैनल ने क्राइम सीरीज चला दी। शो के पिछले एपिसोड में तान्या को भी फीचर किया गया था। शो के दौरान ही होस्ट ने लड़की से बच्चे के पिता के बारे में पूछा, जिस पर तान्या ने घर के पड़ोस में रहने वाले लड़के आंड्रे पर शक जाहिर किया था। हालांकि, शो में ही आरोपी लड़के का डीएनए टैस्ट भी पेश किया गया, जिससे साफ हो गया कि बच्चे का पिता पड़ोसी आंड्रे नहीं बल्कि कोई और है।
यह भी देखें: इंटरनेट पर फंसाकर बनाया आठ लड़कियों का सेक्स वीडियो, पुलिसवाले को तीन साल की जेल
इस खुलासे के बाद घबराई हुई तान्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के लिए परिवार के ही एक आदमी को जिम्मेदार ठहरा दिया, लेकिन शो में उस आदमी की पहचान उजागर करने से इंकार कर दिया। शो के अगले एपिसोड में तान्या के बच्चे के असली पिता का भी खुलासा किया जाएगा, इसके लिए उसके पिता और 2 भाइयों का डीएनए सैंपल ले लिया गया है। हालांकि, तान्या के सौतेले पिता इवान और उसके दोनों सौतेले भाई वोलोद्या और विक्टर अपने आप को बेकसूर बता रहे हैं।
शो देखने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि तान्या का सौतेला पिता ही उसके बच्चे का भी असली पिता है। हालांकि, पिता इवान के मुताबिक अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो वो शो पर ही नहीं आते। 12 साल की तान्या को शो पर लाने के लिए लोगों का शक अब लड़की की मां एना पर भी गहराने लगा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि एना ने मोटी रकम के लिए शो के ऑर्गेनाइजर्स से सौदा किया है।