नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो कार में अपनी गर्लफ्रेंड से संबंध बनाए। उसके बाद उसकी हत्या कर शव लेकर उसके घर पहुंच गया। वहां उसने सबके सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 38 वर्षीय मृतक मालवीय नगर की रहने वाली थी। उसकी शादी हो चुकी थी और उसका एक 12 साल का बेटा भी है। मृतका अक अपने पति से तलाक हो चुका था। वो अपने माता-पिता के साथ उन्हें के घर पर रहती थी। इस बीच उसकी दोस्ती 30 वर्षीय शाहबाद खान से हुई। मेल-मुलाकातों का दौर चला और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और मृतिका प्रेगनेंट हो गई।
जब शाहबाद खान को इस बात का पता चला तो उसने उसका अबॉर्शन करा दिया लेकिन इसके बाद मृतका उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। जब बार-बार शाहबाद पर शादी का दबाव पड़ने लगा तो वह उसे इग्नोर करने लगा। शादी के लिए दोनों के बीच बहस और झगड़े होने लगे जिसके बाद शाहबाद ने कार में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसका निर्वस्त्र शव लेकर मृतका के घर पहुंच गया।
वहां पूरी कहानी बताते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतका के पिता ने मालवीय नगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।