Top NewsUttar Pradesh

देवरिया में 7वीं के छात्र ने मोमो खाने के लिए 85 लाख की ज्वैलरी दे दी, दो मोमो विक्रेता हिरासत में

यूपी के देवरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कक्षा 7 का छात्र मोमो खाने की लत में अपने घर पर रखी करीब 85 लाख रुपये की ज्वैलरी मोमो विक्रेताओं को दे बैठा। मामला रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। विमलेश मिश्रा, जो वाराणसी में एक मंदिर के पुजारी हैं, ने बताया कि उनके बेटे ने मोमो खाने के बहाने घर में रखे उनके और उनकी बहन के जेवर ले लिए। जब परिवार ने अलमारी खोली तो जेवर गायब थे। जांच में बेटे ने स्वीकार किया कि उसने जेवर मोमो विक्रेताओं को दे दिए हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि रामपुरकारखाना क्षेत्र के डुमरी चौराहे पर मोमो की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने बच्चे को बहलाकर जेवर हड़पे। पिता ने थाने में तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो मोमो विक्रेताओं को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH