Top NewsUttar Pradesh

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी यूपी के मेरठ से गिरफ्तार

नोएडा। महिला को गाली देने का आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार हो गया है। उसे नॉएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पहले उसके ऋषिकेश भागने की खबर थी लेकिन बाद में पता चला कि वो मेरठ में कही छिपा हुआ है। आरोपी के साथ तीन और लोगों को पकड़ा गया है। एडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है जिस पर विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है। इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा है।

पुलिस के मुताबिक यह कार याकूबपुर से बरामद की है। पुलिस का कहना है कि श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और इस कार को छोड़कर वह आगे निकल गया था। बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का बीते शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नोएडा पुलिस ने उसपर 25000 रुपये का इनाम भी रखा था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH