EntertainmentTop News

एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का हार्ट अटैक से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

प्रसिद्ध बॉडी-बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन का 53 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में बाइसेप्स की एक छोटी सर्जरी के लिए गए थे, जहां ऑपरेशन के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनते ही पंजाबी और हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर फैल गई।

वरिंदर की मौत की जानकारी पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा की। उन्होंने लिखा कि वरिंदर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से दुनिया भर में पंजाब का नाम रोशन किया। रंधावा ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परजात सिंह ने भी एक्स पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि वरिंदर एक अनुशासित और सादगीपूर्ण इंसान थे, जिन्होंने शाकाहारी रहते हुए भी मजबूत शरीर बनाया और दूसरों के लिए प्रेरणा बने।

वरिंदर सिंह घुमन भारत के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल बॉडी-बिल्डर थे। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता और मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अभिनय करियर की शुरुआत उन्होंने 2012 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म कबड्डी वन्स मोर से की थी। इसके बाद वे रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स (2014), मरजावां (2019) और सलमान खान की टाइगर 3 (2023) जैसी फिल्मों में नजर आए।उनकी अचानक मौत से फिल्म जगत और खेल जगत दोनों में शोक की लहर है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व और अनुशासन की मिसाल के रूप में याद कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH