RegionalTop News

FIR दर्ज होने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी छोड़ने का किया फैसला, देंगे गिरफ्तारी

पटना। बिहार के मशहूर यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने यह फैसला अपने यूट्यूब चैनल पर महिलाओं की पिटाई की खबर चलाने के बाद FIR दर्ज होने से नाराज होकर लिया है।

क्यों विवादों में घिरे मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप पर विवाद की वजह एक वीडियो है, जो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सहारन पुलिस ने उनके चैनल और अन्य 11 यूट्यूब चैनलों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह FIR उस खबर के प्रसारण के बाद दर्ज की गई थी, जिसमें एक महिला की पिटाई से संबंधित घटना दिखाई गई थी, जो सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में घटी थी। मनीष कश्यप ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि वे शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके बाद, उन्होंने यह भी कहा कि वे सारण के एसपी के सामने अपनी गिरफ्तारी देंगे।

कौन हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप बिहार के एक प्रमुख यूट्यूबर हैं, जो अपने वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 92 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। मनीष कश्यप अपनी लाइव वीडियो और वायरल कंटेंट के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी हैं। मनीष ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया था और इसके बाद उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली थी, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH