Top NewsUttar Pradesh

शंकराचार्य शिष्य प्रकरण के बाद बटुक ब्राह्मणों को किया सम्मानित, ब्रजेश पाठक ने दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच हाल ही में माघ मेले में शंकराचार्य शिष्य के साथ हुई मारपीट को लेकर प्रदेश में ब्राह्मण वोटरों में नाराजगी देखी गई थी। इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर बड़ी संख्या में बटुक ब्राह्मणों को आमंत्रित किया और पारंपरिक तिलक लगाकर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान आत्मीय माहौल देखने को मिला। बटुकों ने उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज और धार्मिक परंपराओं के सम्मान पर स्पष्टता से अपनी प्रतिक्रिया दी।

ब्रजेश पाठक ने इस अवसर पर सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और परंपराओं की गरिमा बनाए रखने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक पहचान या परंपरा का अपमान अस्वीकार्य है और समाज को इस मामले में संवेदनशीलता बनाए रखनी चाहिए। इस कार्यक्रम को राजनीतिक हलकों में ब्राह्मण वोटरों को साधने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। बटुक ब्राह्मणों ने भी समर्थन और आभार व्यक्त किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH