SportsTop News

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया ने हनुमान मंदिर में मनाया जश्न

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने जमकर सेलिब्रेशन किया। फाइनल में शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ट्रॉफी लेकर सबसे पहले अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर पहुंची, जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान टीम के साथ ICC चेयरमैन जय शाह और कोच गौतम गंभीर भी मौजूद थे।

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान तीनों खिलाड़ियों ने भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सूर्यकुमार यादव के हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी दिखाई दी। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने टीम इंडिया के लिए जयकारे लगाए और जीत की बधाई दी।

रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए शुरू से ही जोरदार प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई, संजू सैमसन ने 89 रनों की पारी खेली, ईशान किशन ने 54, हार्दिक पांड्या ने 18 और शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर केवल 159 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में केवल 15 रन देकर चार विकेट लिए। अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने यह मैच 96 रन से जीतकर इतिहास रचा। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH