Top NewsUttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में नहीं जाएंगे अखिलेश, खुद बताया कारण

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। अखिलेश ने कहा कि वो योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे। अखिलेश ने इसका कारण भी बताया। अखिलेश यादव सोमवार को आजमगढ़ में सभी दसों सीट पर सपा उम्‍मीदवारों की जीत के बाद सभी से मुलाकात कर बधाई देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाए रखने की जानकारी साझा की थी।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें अभी तक आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें इन्वाइट भी किया जाता तो भी मैं वहां नहीं जाता।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी लोकसभा सीट या विधानसभा सीट बरकरार रखेंगे, सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे सांसद या विधायक के रूप में बने रहने का फैसला पार्टी के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा. मैं आपसे जानना चाहता हूं कि मुझे क्या करना चाहिए? मैं इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राय भी मांग रहा हूं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH